फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर):पैसों के लेन-देन को लेकर दबंगों ने एक ग्रामीण के घर मेंपहले तो ट्रैक्टर घुसेड़ दिया, इसके बाद शराब के नशे में गृहस्वामी पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना से पीडि़त और उसका पूरा परिवार दहशत में है। ग्राम पतवारा निवासी सोनू गौतम पुत्र पंचम ने बताया कि गांव में ही रहने वाले कुछ लोगों से उसने चार हजार रूपया ब्याज पर लिया था। धीरे-धीरे वह पैसा देता रहा और अंत में 11500 रूपया देकर मूल और ब्याज अदा कर दिया। बाद में विपक्षीगणों ने औरपैसों की मांग शुरू कर दी जबकि वह पूरा पैसा अदा कर चुका था। आरोप है कि करीब दस दिन पहले विपक्षीगणों ने उसके खेत से गन्ना कटवा लिया, जब वह इसकी शिकायत लेकर संबंधितों के घर पहुंचा तो उन लोगों ने उसे भगा दिया।
इसकी शिकायत भी विपक्षीगणों ने थाने में कर दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने लगे। हद तो तब हो गई जब बीती रात दबंगों ने उसके घर में ट्रैक्टर घुसेड़ दियाऔर-जब वह बाहर पहुंचा तो उनमें से एक ने उस पर अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि वह बच गया। इस बीच किसी ने यूपी-100 को खबर कर दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पीडि़त ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपितों को पकडऩे के लिए दो बार दबिश दी गई है, लेकिन वे लोग फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…