Categories: UP

विधायक रोमी साहनी ने गरीबों को दी 25 हजार की मदद

फारुख हुसैन 

पलिया कलां (लखीमपुर): क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने अपने तरीके से गरीबों की मदद का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने बीमार, जरूरतमंदों को 25 हजार रूपये की मदद दी और आगे भी सहायता का भरोसा दिया। विधायक पलिया क्षेत्र के ग्राम मझगईं के मजरा नयापुरवा पहुंचे।

यहां आग लगने से दो परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया था। विधायक ने अग्निपीडि़त बहोरी लाल व सुशीला देवी को 12 हजार रूपये की मदद प्रदान की। साथ ही ग्राम प्रधान पति अवधेश गुप्ता से भी स्थिति पर नजर रखने को कहा और जरूरत पडऩे पर अवगत कराने की बात कही। इसके बाद विधायक ग्राम छोटी पलिया पहुंचे। यहां सालिकराम पुत्र बृजेंद्र शर्मा के घर आग लगने से गृहस्वामी झुलस गया था।

परिवार बेहद गरीब है, विधायक ने इलाज के लिए पांच हजार रूपये सौंपे। गांव में ही रहने वाले राजाराम का ऑपरेशन होना है। गांव वाले इसके लिए चंदा करवा रहे थे, विधायक ने पांच हजार रूपये दिए हैं। इसके बाद इसी गांव के रामशंकर पुत्र छोटे को 25 सौ की मदद की। पतवारा निवासी एक बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए पांच हजार रूपये प्रदान किए।

pnn24.in

Recent Posts