प्रयागराज। अतरसुइया थाने की पुलिस ने लगभग दो माहपूर्व एटीएम से हुई लगभग 24 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए मंगलवार दोपहर पैसा डालने वाली कम्पनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ककरहा शमसान घाट पर मिट्टी के अन्दर से दो लाख 10 हजार रूपया बरामद किया।
उक्त जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिलीप कुमार निषाद पुत्र रोशन लाल निषाद निवासी मीरापुर ककरहा घाट थाना अतरसुइया प्रयागराज है। पूछताछ के दौरान दिलीप कुमार ने बताया कि एटीएम में पैसा डालने वाली कम्पनी एसआईपीएल में कस्टोडियन के पद पर काम करता है। जिसमें किसी भी एटिम में पैसा डालने वाले दो व्यक्ति होते है और एक ही पासवर्ड का दो पार्ट होता है, जिसमें आधा-आधा दोनों के बीच बटा रहता है। हालांकि पैसा डालते समय एक दूसरे का पास वर्ड की जानकारी हो जाती है। उसका दूसरा सहयोगी लवकुश निषाद है। वारदात को अंजाम देते समय कम्प्यूटर के जानकार आलोक दीक्षित निवासी प्रतापगढ़ है जो शहर के मीरापुर कमरा लेकर रहता है। दिलीप का भाई लवकुश निषाद भी किसी दूसरी कम्पनी में काम करता है। डिय्टी के दौरान दोनों सहकर्मचारी एक दूसरे के सहयोग के लिए पूरा पार्सवार्ड दोनों जानते थे।
गिरफ्तार दिलीप निषाद ने बताया कि इस तरह 26 जुलाई 2018 को मीरापुर सब्जी मण्डी में स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम में रूपये लोड किया गया था। जिसके बाद लालच में आकर दिलीप व लवकुश ने कम्प्यूटर के जानकार का सहयोग लेकर एटीएम से पैसा निकालने के साथ ही अन्य दस्तावेज डिलीट कर दिया। जनता को गुमराह करने के लिए बटन में फैवीक्वीक डाल दिया। हालांकि इस सम्बन्ध में बैंक को जब जानकारी हुई तो पैसा डालने वाली कम्पनी ने जांच शुरू कर दिया। कम्पनी व बैंक के अधिकारियों ने अतरसुइया थाने में 12 सितम्बर को 23 लाख 77 हजार रूपये एटीएम से चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया। जिसमें दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि आलोक दीक्षित एवं उसके भाई लवकुश की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…