आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज । झूंसी पुलिस ने मंगलवार को दोहरे हत्या के पचीस हाजर इनामी मुख्य आरोपी को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि दोहरे हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी विष्णू निषाद पुत्र नन्हे निषाद निवासी मल्लाही टोला झूंसी जिला प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
उल्लेखीनय है कि 12 नवम्बर की शांम झूंसी के मल्लाही टोला में रवि निषाद एवं बासू निषाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव को आग के हवाले कर दिया गया था। परिजनों की तहरीर पर मोहल्ले के ही विष्णू निषाद, नन्हे, आकाश, अमित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पंचम के नेतृत्व में झूंसी थाना प्रभारी अरूण कुमार त्यागी मंगलवार दोपहर अपने हमराहियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…