सरताज खान
गाजियाबाद। जनपद की लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने सोमवार रात नाईपुरा बिजली घर के सामने से चैकिंग के दोरान वाहन चोरी और लूट करने वाले दो शातिर चोरों को लूटे गये आटो के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी का आटो व तलाशी में दो चाकू बरामद किये हैं। पकड़े गये वाहन चोरों को पुलिस ने मंगलवार सुबह जेल भेज दिया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित संगम विहार चौकी प्रभारी ललित कुमार शर्मा सोमवार रात पुलिस टीम के साथ नाईपुरा बिजली घर के सामने चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक आटो चालक को रोक कर तलाशी ली। तलाशी में चालक व उसके साथी के कब्जे से एक-एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रिहान पुत्र शहंशाह निवासी कबीर नगर दिल्ली एवं सैय्यद कासिम पुत्र सैय्यद रसीद इकबाल निवासी रामपुर हाल पता कर्मपुरी कबीर नगर दिल्ली बताया। एसएसपी ने बताया कि यह दिल्ली एनसीआर में वाहन लूटने व चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे । इनके कब्जे से एक दिल्ली से लूटा गया आटो बरामद हुआ है। इनकी निशानदेही पर एक चोरी का आटो भी बरामद हुआ है।
कैसे दिया लूट व चोरी की घटना को अंजाम
लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दने वाले शातिर चोरों ने बताया कि कुछ समय पूर्व सराय काले खां दिल्ली से एक आटो को बजीराबाद के लिए बुक करके लाये थे। बजीराबाद आटो चालक को एकांत में ले गये। जहां चालक के हाथ पैर बांधकर फेंक दिया और आटो लूट कर फरार हो गये। एक आटो में सवारी बन दिल्ली से लोनी आ रहे थे। जैसे रास्ते में लघुशंका को गया। तभी आटो को चोरी कर भाग गये थे।
लोनी में चला रहे थे लूटा गया आटो
एसएसपी ने बताया कि ये शातिर वाहन चोर हैं। दिल्ली से लूटे गये आटो को लोनी में चला रहे थे। सोमवार रात चैकिंग करने के दौरान लूटे गये आटो के साथ दोनों शातिर चोरों को लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…