मुकेश यादव
मऊ-जनपद में शराब की ओवर रेटिंग बिक्री को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त किया। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मऊ जनपद के प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने भी जिला आबकारी अधिकारी के रवैया से नाराज होकर बताया कि मऊ जनपद में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए सभी देसी विदेशी मदिरा की दुकान सुबह 8:00 बजे खुल जा रही हैं। जबकि यह दुकान है दिन में 12:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक चलने चाहिए लेकिन नियम को ताक पर रखते हुए यह दुकान है 8:00 बजे खुलती है। और देर रात 12:00 बजे तक चल रही हैं। जबकि कुछ दुकाने सरकारी और स्कूलों तथा सार्वजनिक स्थानों मंदिर से सटकर खुली हुई है। यह भी नियम के विपरीत है।
जनपद के सभी दुकानों पर देसी शराब पर ₹5 प्रिंट से अधिक लिया जा रहा है। जबकि बियर पर 15 से ₹20 अधिक वसूला जा रहा है। इस प्रकार देखा जाए तो जनपद में प्रतिमाह करोड़ों रुपया से अधिक की वसूली आती है। जिसमें यह पूरा आबकारी विभाग सन लिप्त है। इस बाबत विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने डिप्टी कमिश्नर आजमगढ़ एस पी चौधरी से भी दूरभाष पर संपर्क किया और उन्होंने चेताया कि पूरे जनपद में ओभर रेटिंग का मामला चल रहा है। अगर इसे जल्द ही नहीं बंद किया गया तो हम लोग यह मामला माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पास ले जायेंगे और मऊ जनपद में सरकार की छवि को खराब करने वाले विभाग के लोगों की ऐसी की तैसी कर देंगे । इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…