विकास रॉय
गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के सरजू राय मेमोरियल डिग्री कॉलेज गांधीनगर में बीटीसी अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली आदि प्रदर्शित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मजदूर इंटर कालेज गणपति नगर के प्रधानाचार्य सत्यदेव राय ने कहा कि सरजू राय मेमोरियल डिग्री कॉलेज ग्रामीण अंचल में छात्रों तथा युवाओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में यहां के बच्चे आगे जाकर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम करेंगे। जहां एक ओर ग्रामीण अंचल से शिक्षा तथा अन्य प्रतियोगिताओं के लिए पलायन हो रहा है वहां सरजू राय मेमोरियल डिग्री कॉलेज बच्चों को बेहतर शिक्षा के जरिए उज्जवल भविष्य देने का काम कर रहा है।
सरजू राय मेमोरियल डिग्री कॉलेज में बीटीसी अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ जिसमें छात्र छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रंगोली,पेंटिंग, मॉडल तथा भाषण प्रतियोगिता के तहत विद्यालय के बच्चों ने अपनी दक्षता पेश की। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में अंकित गुप्ता, पेंटिंग में निकिता पांडेय, मॉडल में रिजवान अंसारी तथा भाषण प्रतियोगिता में बृजेश कुमार विश्वकर्मा प्रथम रहे। इस दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्रबंधक अभिजीत राय हिमांशु ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि रामजी पांडे राजेश्वरी महादेव डिग्री कॉलेज, दिवाकर पांडे, रिंकू राय अंकित राय राजेश राय अमोद कुमार राय अमरेंद्र कुमार यादव, काजल त्रिपाठी रंजना सिंह राम अवध सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजी राय तथा अध्यक्षता यशपाल सिंह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…