उमेश गुप्ता
नगरा। नगरा-रसड़ा मार्ग पर सरायचावट पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मामी- भांजा घायल हो गए। वहीं कार असंतुलित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ी।
नगरा थाना क्षेत्र के जेठवार निवासी नयन तारा देवी (50) अपने भांजे सुशील (22) की बाइक पर बैठकर रसड़ा से नगरा के तरफ आ रही थी। अभी नगरा रसड़ा मार्ग के सराय चावट पेट्रोल पंप के पास बाइक पहुंची थी कि पीछे से बिहार बक्सर की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद कार खड़े ट्रक में जा भिड़ी, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तब तक कार सवार बाहर निकले और बाइक सवार जख्मी भांजे व मामी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां कुछ देर रुक कर प्राथमिक उपचार भी कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…