प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) थाना क्षेत्र के गहरपुर नामक गांव में सोमवार को युवक का फांसी के फंदे से घर में लटकता हुआ शव पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं परिजनों ने विक्षिप्त होने की बात बताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र गोपीगंज के गहरपुर गांव के रहने वाले उसके परिजनों ने बताया कि 26 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र अर्जुन बीती रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया ,और सोमवार की भोर गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली । मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,और आत्महत्या की जांच में जुट गई है । इस संबंध में बताया जाता है कि मृतक जयप्रकाश का ससुराल दुल्हीपुर नामक गांव में था। किसी बात को लेकर काफी दिनों से पति पत्नी के बीच अनबन चल रहा था । इस बीच पति से नाराज पत्नी अपने ढाई वर्षीय पुत्र को लेकर मायके चली गई । तभी से वह कुछ विक्षिप्त रहता था। शायद पत्नी वियोग में तंग होकर उसने आत्महत्या कर ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…