प्रदीप दुबे विक्की
चौरीबाजार(भदोही) थाना क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी स्नातक के छात्र की सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर दुखद मौत हो गई |
रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी 22 वर्षीय गौरव कुमार कनौजिया सुरियांवा बाजार स्थित कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करता था ।बीते दिनों वह घर आया था आज सोमवार को छुट्टी बिताने के बाद वापस कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकला और ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे कान में ईयर फोन लगाकर मोबाइल से कुछ सुनते हुए जा रहा था। कि परसीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के समीप अचानक धड़धड़ाती
हुई आ रही इंटरसिटी ट्रेन से टकराकर उसकी मौत हो गई । घटनास्थल के आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई ।उसके मौत की जानकारी किसी व्यक्ति द्वारा रेलवे पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस घटना की जांच में जुट गई । बताया जाता है कि वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए । शव देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…