उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशहा रसीदपुर में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे भूमि विवाद के एक मामले में रंजिश को लेकर शैलेश राजभर (18) पुत्र गामा राजभर के ऊपर ग्राम के ही एक दबंग व्यक्ति ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी है। घटना ग्राम प्रधान के मकान के समीप बताई जा रही है। इस घटना की सूचना भीमपुरा पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई है । गांव में हाहाकार व अफरा-तफरी की स्थिति मची हुई है । चूंकि हमलावर घटना करने के बाद अपने घर मे छुप गया है। ग्रामवासी हमलावर को घर से बाहर निकलने को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र होकर नारे भी लगा रहे थे, समाचार लिखे जाने तक पुलिस आक्रोश को देखते हुए शाम करीब 7 बजे आरोपी हमलावर को अपने कस्टडी में लेने के लिए और पुलिस बल का इंतजार कर रही थी।
ऐसा बताया जाता है कि हमलावर 1 साल पहले भी ग्राम के ही छोटे राजभर के ऊपर भी कट्टे से फायर किया था। जिसका मुकदमा थाने में धारा 307 आईपीसी के तहत दर्ज है, वह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। घटना की वास्तविकता क्या है पुलिस की जांच बाद ही पता चल सकेगा शांति सुरक्षा के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना स्थल पर सीओ रसड़ा केपी सिंह ने मोर्चा सम्हाल लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…