संजय ठाकुर
मऊ: मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरीङीह दलित बस्ती के सामने सिपाह बनपोखरा मार्ग पर बरगद के पेङ पर एक अधेङ व्यक्ति का लटकता हुआ शव देखकर ग्रामीणों में हडकम्प मच गया। शव की शिनाख्त ग्राम गोबरीडीह निवासी 60 वर्षीया बुज़ुर्ग गौरी शंकर के रूप में हुई।
क्षेत्र में व्याप्त चर्चाओ को आधार माने तो ग्राम गोबरीङीह निवासी गौरी शंकर को कुछ लोग घर से गुरूवार की सुबह उठा ले गये। शुक्रवार की सुबह पेड़ से गौरी शंकर की लटकती लाश मिली। वही इस सम्बन्ध में क्षेत्र में एक और भी चर्चा व्याप्त है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि गौरीशकर ग्राम बेलागदान पट्टी की रहने वाली एक विधवा से शादी किये हुआ था। उक्त विधवा की गुरूवार सुबह किसी कारणवश मौत हो गई। इसके बाद विधवा के परिजनो ने गौरीशंकर पर आरोप लगाते हुये उसको गोबरीङीह से गुरूवार को उसे उठा ले गये।
वही परिजनों का कहना है कि जब घर से तीन चार अज्ञात लोग गौरी शंकर को ले गये थे तो वो एक दम ठीक थे। परिजनो का कहना है कि गौरी शंकर दो शादी किये थे। जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरी तरफ पेङ से लटकती लाश को देखकर कही नही लग रहा था कि गौरी शंकर ने आत्म हत्या किया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पङताल मे जुट गई है। लाश को कब्ज़े में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…