प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही)ऊंज थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र वहिदा नगर,नौधन के पास एंबुलेंस के धक्के से सुरियावां बाजार निवासी प्रमोद कुमार मौर्य (39 वर्ष) की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरियांवा बाजार के वार्ड संख्या 4,शास्त्री नगर निवासीप्रभुनाथ मौर्य के 39 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार शुक्रवार को घर से निकलकर सब्जी लेने सूफीनगर बाजार जा रहे थे।सुबह 6:50 बजे जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नौधन निवासी राजाराम मौर्य व धनीराम बिंद के मकान के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आती हुई सरकारी एम्बुलेंस संख्या यू०पी०41–0977 के चालक ने बिना हार्न बजाए जोरदार धक्का मार दिया।जिसके चलते वे सायकिल समेत छिटककर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिये।घटना के बाद मौका पाकर एम्बुलेंस चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।बताया गया है कि प्रमोद कुमार ऊंज बाजार में किराये का मकान लेकर होम्योपैथी चिकित्सा का कार्य करते हुए शिक्षक की भी तैयारी कर रहे थे।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ऊंज एस ओ एस एन मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया है कि एम्बुलेंस चालक घटना से बचने के लिये एम्बुलेंस सहित सुरियांवा बाजार के एक मैकेनिक के गैरेज पर पहुचकर दबाव बनाया है कि एम्बुलेंस खराब होकर बीते तीन दिनों से गैरेज में खड़ी है। देखने वाली बात यह है कि पुलिस इस मौत पर कार्यवाही करती है, या विभागीय बचाव का कार्य समझकर लीपापोती करती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…