आफ़ताब फ़ारूक़ी
जॉर्डन ने इस्राईली परमाणु हथियारों को क्षेत्र के लिए एक बड़ा ख़तरा बताया है।
जॉर्डन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ख़ालिद तूक़ान ने कहा है कि इस्राईली हथियारों के कारण, मध्यपूर्व में परमाणु हथियारों प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा शूरू हो जाएगी, इसके अलावा ज़ायोनी परमामु कार्यक्रम ने इलाक़े के लाखों लोगों के लिए एक गंभीर ख़तरा उत्पन्न कर दिया है।
तूक़ान का कहना था कि इस्राईल एनपीटी में शामिल होने से इनकार करता रहा है, जिसके कारण मध्यपूर्व में शांति की स्थापना का लक्ष्य दिन प्रतिदिन पहुंच से दूर होता जा रहा है।
उन्होंने कहा, एनपीटी को न केवल मध्यपूर्व बल्कि पूरे विश्व में लागू किया जाना चाहिए और परमाणु हथियारों के प्रसार पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए।
एक अनुमान के मुताबिक़, इस्राईल के पास 300 से 400 तक परमाणु बम मौजूद हैं, जो विश्व शांति के लिए एक गंभीर ख़तरा हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…