कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज विकास खंड के महुआर विसगितीया गांव में रविवार को शनि देव की मूर्ति स्थापित कर दी गई। अब यहां पर पौवहारी माहराज, ठाकुर जी, भगवान शिव, हनुमानजी, दुर्गा जी, वरूण माता के अलावा श्रद्धालु शनि देव की भी पूजा अर्चना कर सकेंगे। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से पहले शनिदेव की भ्रमण यात्रा का आयोजन भी किया गया।
कोपागंज विकास खंड का यह पहला ऐसा मंदिर है, जहां भगवान शिव, दुर्गा जी, हनुमानजी, वरूण माता के साथ-साथ श्रद्धालु शनि महाराज की पूजा अर्चना कर सकेंगे।
शनिवार को पूरे गांव मे शनिदेव की भ्रमण यात्रा का शुभारंभ किया गया। गाजे-बाजों के साथ यह यात्रा पूरे गांव से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए मंदिर पहुंचे। मुहूर्त के अनुसार रविवार को 4 बजे भोर में यहां पर शनिदेव की मूर्ति का स्थापना किया गया। पंडित श्री निवास पान्डेय व अवध किशोर पान्डेय ने शनि महाराज का महाभिषेक स्नान के साथ ही पंचांग पूजा भी कराई।इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रितेश सिंह, व्यवस्थापक निरज पान्डेय, युगराज सिंह धमेंद्र, छोटू सिंह, आलोक सिंह, अनूप सिंह, विनय सिंह, आदि सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…