Categories: Crime

पुलिस चौकी से चंद कदमो दूरी पर था सर्राफा व्यवसाई का घर, किया चोरो ने हाथ साफ़

तबजील अहमद

कौशाम्बी। भरवारी नगर पालिका के मूरतगंज बाजार में आज रात एक सर्राफा व्यापारी की दूकान में चोरों ने लाखों रुपये का माल पर कर दिया। भरवारी निवासी बबली सोनी ने मूरतगंज बाज़ार में कई वर्षों से सर्राफा की दूकान खोल रखी है। इनकी दूकान पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।

रात 9 बजे तक उनके दूकान में पुताई एवं साफ़ सफाई का काम हो रहा था । साफ़ सफाई एवं पुताई के बाद राटी में दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह उनके भतीजे दीपक ने फ़ोन करके बताया कि उनके दूकान में चोरी हो गयी है। चोरी की घटना से व्यापारी का बुरा हाल है। उसका कहना है कि पुलिस चौकी में उसने तुरंत सूचना दी है। लेकिन वहां से खबर लिखे जाने तक कोई नही पहुचा था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts