कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) व्रती महिलाओं ने बुधवार को उदीयमान सूर्य को दूध और गंगाजल का अर्ध्य समर्पित कर छठ महापर्व के व्रत अनुष्ठान को विधिवत संपन्न किया। निर्जल, निराहार व्रत रहते हुए व्रती महिलाओं पूरी रात छठी गीत भजनों करते हुए काटी। महिलाएं तड़के नहा धोकर ब्रहम मुहूर्त में ही पूजन सामग्रियों से भरी दउरी, साड़ियां, गन्ने लिए परिजनों संग घाटो पर पहुच गई।
पूजा सामग्री से भरी और पंचदीपो से सुसज्जित कोरसी लिए व्रती महिलाओं की कतार से उठ रही दियो की लौ से अनुपम छटा प्रस्फुटित हो रही थी। पोखरियो पर पहुँचकर व्रती महिलाएं घण्टो पानी में खड़े रहकर भगवान भाष्कर की आराधना और उनके उदित होने की प्रतीक्षा करती रही। पृथ्वी पर पहुचने वाली प्रथम रश्मियों के साथ ही भगवान भाष्कर को गाय के दूध और गंगाजल से अर्ध्य देकर उन्हे प्रसन्न करने का जतन किया। शिव मंदिर अदरी, कसारा, रईसा, शिव मंदिर अदरी सहित विभिन्न पोखरियो के घाटो पर व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भरी भीड़ रही। व्रती महिलाए पानी में खड़ी रहकर आराधना में तल्लीन रही जबकि उनके साथ की महिलाए, युवतियां घाटो पे चटाई पर बैठकर देवी गीत गाती रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…