संजय ठाकुर
बलिया :पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना बैरिया व थाना हल्दी पुलिस को संयुक्त अभियान में भारी सफलता प्राप्त हुई है। जब दिनांक 23.11.2018 को मुखबिर की सूचना पर टेंगरही बंधा के नीचे खड़ी ट्रक नं0 RJ 06 GB 5751 बिना नंबर के ट्रक्टर ट्राली एवं पैशन प्रो मोटर साइकिल नं0 BR 03 Q 7530 को चेक किया गया तो 305 पेटी (180 एम एल की 14840 शीशी कुल 2635.2 लीटर ) क्रेजी नाम की अरुणांचल प्रदेश की अवैध अपमिश्रीत शराब, 02 किग्रा फिटकिरी,04 किग्रा यूरिया 03 किग्रा नौसादर बरामद हुआ । घेरा बंदी के दौरान मौके पर मौजूद 09 लोग दीयरा में भागने में सफल रहें । मौके पर शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए अपमिश्रीत कर बिहार भेजने की तैयारी चल रही थी। फरार शराब तस्करों के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
1- 305 पेटी (180 एम एल की 14840 शीशी कुल 2635.2 लीटर) अरुणांचल प्रदेश की अवैध अपमिश्रीत शराब,
2-02 किग्रा फिटकिरी,
3-04 किग्रा यूरिया
4-03 किग्रा नौसादर
5- ट्रक नं0 RJ 06 GB 5751
6- बिना नंबर के ट्रक्टर ट्राली
7- पैशन प्रो मोटर साइकिल नं0 BR 03 Q7530
बरामदगी करने वाली टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक बैरिया मय टीम
2- थानाध्यक्ष हल्दी मय टीम
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…