उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया) उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरा- बिल्थरा रोड राजमार्ग पर स्थानीय नगर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम अवाया में भैरव मंदिर के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति रजनीश कुमार (25) पुत्र राधे निवासी ग्राम अवाया की जहां मौत हो गई वहीं साथी सुशील कुमार (28) पुत्र अंबिका बुरी तरह चोटिल हो गया।
चोटिल सुशील कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद बलिया सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर आरोपी ट्रक को ग्रामीणों द्वारा पकडा जा चुका है । घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच घटना की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पाकर मृतक रजनीश की मां राधिका देवी व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां पुत्र के मरने की खबर पाते ही हाहाकार मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…