सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी थाना बॉर्डर क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन कालोनी में शुक्रवार रात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर घर और दुकान से लाखों नकदी समेत पांच लाख के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित को सुबह उठने पर चोरी का पता चला। पीड़ित अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाबूराम गुप्ता लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह मकान के बाहर बनी किराना की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात दुकान का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोये हुए थे। इस दौरान चोर आये और दुकान का ताला तोडक़र घर में घुस गए। चोरों ने घर और दुकान से ढाई लाख की नकदी और घर की आलमारी में रखे लाखों के सोने चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिजनों को सुबह उठने पर चोरी का पता चला। लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीडि़त ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…