उमेश गुप्ता
बलिया : पुलिस के दुर्व्यवहार की घटनाएं तो आपने काफी सुना होगा मगर एक सिपाही किसी महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार करे तो बात थोडा अचंभित करने वाली होती है. उत्तर प्रदेश के बलिया में यूपी पुलिस के सिपाही द्वारा प्रशिक्षु महिला आईएएस से दुर्व्यवहार और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना रेवती नगर पंचायत के वार्ड 13 में मंगलवार शाम घटी है। प्रधानमंत्री आवास की जांच के दौरान हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की तैनाती गोरखपुर जनपद में है।
प्रधानमंत्री आवास की एक महिला लाभार्थी की शिकायत पर एसडीएम बांसडीह/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग मंगलवार को रेवती नगर पंचायत के वार्ड 13 में जांच करने गई थीं। वह जमीन की पैमाइश करा रही थीं। इसी दौरान एक युवक आया और एसडीएम गर्ग से बदसलूकी करने लगा।
सुरक्षाकर्मियों के मना करने पर उसने हाथापाई की और कहा कि पुलिस में हूं, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद भाग गया। सूचना पर पहुंची रेवती पुलिस ने महफूज आलम नामक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…