उमेश गुप्ता/ नुरुल होदा खान
बलिया : यूपी के बलिया जिले में गुरुवार दोपहर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 30 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर रोडवेज बस दोहरी घाट से बलिया आ रही थी।
सूचना पर एआरएम रोडवेज इंदू प्रसाद मौके पर पहुंच गए है तथा राहत व बचाव कार्य में जुटे। बताया जा रहा है कि कार्तिका पूर्णिमा स्नान को लेकर रोडवेज बस दोहरी घाट से बलिया आ रही थी। बस में करीब 50 से अधिक लोग सवार थे।
बस जैसे ही नवानगर ब्लॉक के समीप पहुंची, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद से ही जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। घायलों में लखीमपुर खीरी के करीब दर्जन भर लोग शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…