कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) दीपावली के आस-पास यदि रुपये निकालना चाह रहे हैं या खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो अभी से तैयारी कर लें, क्योंकि दीपावली से पांच दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। सात नवंबर को दीपावली, आठ को गोवर्धन पूजा, नौ को भाई दूज, 10 को दूसरा शनिवार व 11 नवंबर को रविवार होने के नाते बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि बैंकों का दावा है कि इस दौरान एटीएम फुल रहेंगे। इसके लिए टीम लगा दी गई है। टीम हर एटीएम पर नजर रखेगी, जो एटीएम खाली होंगे, उनमें तत्काल कैश भर दिया जाएगा। हालांकि अक्सर देखा गया है कि अवकाश के दिनों में एटीएम में भी कैश की किल्लत हो जाती है। इसलिए हमारी सलाह है कि आप अपने लिए पर्याप्त कैश की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि आगे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
दीपावली पर छुट्टी
7 नवंबर दीपावली
8 नवंबर प्रतिपदा
9 नवंबर भाई दूज
10 नवंबर शनिवार
11 नवंबर रविवार के बाद
23, 24 और 25 नवंबर को भी रहेगी छुट्टी
ईद-ए-ए-मिलाद पर्व छुट्टी भी रहेगी। ऐसे में नवंबर के आखिरी में 23 नवंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया जा सकता है। 24 नवंबर को चौथा शनिवार हैं, लिहाजा बैंक बंद रहेंगे। 25 नवंबर को रविवार को बैंक में अवकाश रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…