Categories: UP

ज्ञानपुर में पटाखा फटने से किशोर जख्मी

प्रदीप दुबे विक्की

भदोही- जिले के ज्ञानपुर में पटाखा फोड़ रहा एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका उपचार भदोही स्थित एक चिकित्सक के यहां कराया गया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर निवासी अवनीश कुमार (10 वर्ष) पटाखा जला रहा था। कुछ देर बाद जब पटाखा नहीं फटा तो किशोर उसे देखने लगा।

तभी तेज आवाज के साथ पटाखा फट गया। जिससे उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को परिजन आनन-फानन में भदोही के एक चिकित्सक के यहां उपचार हेतु ले आये। पटाखा फटने से किशोर का चेहरा जहां जख्मी रूप से जख्मी हो गया है वहीं उसकी दोनो आंखो पर भी गंभीर चोटे आयी है।

pnn24.in

Recent Posts