Categories: NationalPolitics

सच बोलना अगर बगावत है तो हां मैं बागी हु – शत्रुधन सिन्हा

तारिक खान

प्रयागराज : बीजेपी कार्यकर्ता से पहले भारत का नागरिक हूं, इसलिए अपनी ही सरकार व लोगों को आइना दिखाने की कोशिश करता हूं। मैं विपक्षी मंच पर नहीं जाता, बल्कि ज़रूरतमंद लोगों के हक में आवाज़ उठाता हूं व सच बोलता हूँ। सच बोलना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं। मैं अपने लिए बगावत नही करता और न ही कुछ मांगता हूं, फिर भी मैं जनता के लिए बागी हूँ। विकास मेरे लिए हमेशा मुद्दा था और रहेगा।

उन्होंने कहा कि मीडिया तय करे कि विकास हुआ है या नहीं। मैंने पिछले चुनाव में वायदे नहीं किये थे, जिन्होंने किये थे वह जवाब देंगे। पार्टी व्हिप के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है देश के लिए कोई ज़रूरी बिल हो। मंदिर मामले में जिन्होंने वायदा किया था, वही जवाब देंगे। मैं भी रामायणवादी हूं। बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर चुप्पी साधी, लेकिन इंकार नहीं किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts