फारुख हुसैन
बिजुआ-खीरी। बसही अग्गर खुर्द स्थित, संत रंजीत सिंह मेमोरियल एकेडमी में दीपावली उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें कक्षा नर्सरी से प्रथम बच्चों के बीच दीया का चित्र बनाकर रंगने की प्रतियोगिता व कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों के बीच दीया सजाओ प्रतियोगिता एवं कक्षा छ: से आठ के बच्चों के लिए बंदनवार बनाओ प्रतियोगिता तथा कक्षा नौ से दस तक के विद्यार्थियों के बीच थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के अधिक से अधिक बच्चों ने प्रतिजिताओ में भाग लेकर अपनी योग्यताओं का भरपूर प्रदर्शन किया।
कक्षा 6 से 8 बंदनवार प्रतियोगिता में मेहर बानो कक्षा 6 बी, से प्रथम, अनुप्रीत कक्षा सात से द्वितीय एवं हर्ष मिश्रा कक्षा 6 ए, व हरमनदीप कक्षा सात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 10 थाल सजाओ प्रतियोगिता में जगदीप सिंह अव्वल रहे।प्रतियोगिताओं का आयोजन वीना पाणि,ज्योति जायसवाल व दिव्या गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधााध्यापक श्री कुलवीर सिंह ने बच्चों को श्री रामचन्द्र जी के चरित्र के विषय में बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने के प्रेरित किया तथा दीपावली के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रकाशपर्व को अधिक से अधिक दिए जलाने तथा पटाखों से दूर रहने व पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के सुझाव दिए। उत्सव पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुखपाल सिंह जी ने भी बच्चों को दीपावली की बधाई दी। विद्यालय के प्रधनाध्यापक श्री कुलवीर सिंह ने बच्चों में पुरस्कार वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…