फारुख हुसैन
बिजुआ-खीरी। नव विहान युवा काव्य मंच की तरफ से चार नवम्बर को लखीमपुर खीरी में संकल्प कम्पटीशन क्लासेज में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे कई कवि व शायरों ने भाग लिया, आयोजन में आये कवि अमित शुक्ला ने संचालन की भूमिका निभाई, साथ ही जय श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना कर के कार्यक्रम की शुरुआत की, अमित निखिल ने पढ़ा, तुम्हें अब देखकर लगता है, चाहत बढ़ गयी हमसे, मुहब्बत हो गयी है तो बताते क्यों नहीं हो तुम,
संस्था के संयोजक कुंवर आनंद जी, पड़रिया तुला से कवि दीपक पंडित ने देश के लिए तंज कसते हुए पढा- मिट्टी में मिलकर माँ मैंने मिट्टी का कर्ज चुकाया है,अभिषेक शास्वत ने पढ़ा,शत्रु वक्ष फाड़ते दहाड़ते चले गए,आशुतोष जय ने पढ़ा तुम्हें लिखूं माथे का चंदन और खुद को पगधूल लिखूं,कमल लिखूं तेरे अधरों को या तन जूही का फूल लिखूं, विनम्र आनन्द ने भी मां को याद कर कविताएं सुनाई,आर्यन राज ने भी कविताओं से श्रोताओं को खूब लुभाया। शायर आसिफ खान,आजम अम्बर,जीशान आरिफ,असलम हिंदुस्तानी,संदीप कटियार,आशीष बागी,तीर्थ राजमिश्रा, ने भी काव्यपाठ किया,अंत मे कवि अनिल अमल ने शिवतांडव स्त्रोत और किसानों पर कविता सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया,साथ ही सभी का मार्गदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…