Categories: CrimeGaziabad

हैवानियत की कर दी हद पार तलाकशुदा पति ने पूर्व पत्नी को चाकु से किए कई वार, हालत गंभीर

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी थाना टोनिका सिटी क्षेत्र की प्रगति विहार कालोनी में शनिवार सुबह करीब 11 बजे तलाक शुदा पति ने अपनी पूर्व पत्नी को चाकू से गोद दिया। आरोपी ने महिला के गुप्त अंगों के पास समेत सात जगहोंं पर चाकू से हमला किया। पुलिस शिकायत आने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

प्रगति विहार कालोनी में बब्लू किराए के मकान में परिवार के साथ रहते है। वह दिल्ली के भजनपुरा में टेंट का काम करते है। उन्होंने बताया कि घर पर पत्नी गुलबदन (45) और छोटी बेटी शकीना अकेले थी। दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने गुप्त अंग के पास, पेट और पेर में सात बार चाकू से हमला कर दिया। घायल के सोर मचाने पर पास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया।

इसके बाद परिवार और पास के लोगों ने महिला को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसको एमएमजी में रेफर किया गया। ट्रानिका सिटी थाना एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts