Categories: Crime

घर मे अकेला पाकर पड़ोसी ने मासूम के साथ किया कुकर्म, परिजनों ने जमकर की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी थाना कोतवाली स्थित एक कालोनी में शनिवार दोपहर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर अकेला पाकर सात साल के मासूम के साथ कुकर्म कर दिया। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली इलाके में एक युवक परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पत्नी के साथ मार्केट सामान लेने गए थे। घर पर उनका सात साल का बेटा अकेला था। उसे अकेला पाकर पड़ोस युवक घर में घुस गया। मार्केट से आने पर उसने देखा की उसके बेटे के साथ पड़ोसी युवक जबरदस्ती कर उसके साथ अप्रकृातिक संबंध बना रहा था। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली एसएचओ उमेश पांडेय ने बताया कि बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts