निलोफर बानो
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाक्पुरा स्थित कुशवाहा अतिथि भवन में आज एक विवाह के दौरान बरातियो और लान मालिक के बीच मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और फिर लान में हुवे बवाल में कई महिलाओं के घायल होने का समाचार प्राप्त हो रहा है।
गोली चलाने का लगा आरोप
सलीम का आरोप है कि इस दौरान लान मालिक के तरफ से कट्टे से फायर भी किया गया है। घटना के समय सीसीटीवी बंद कर देने का आरोप भी लान मालिक के ऊपर सलीम ने लगाया है।
सलीम ने हमसे बात करते हुवे बताया कि घटना पूर्व नियोजित एक साजिश के तहत किया गया था। घटना के ठीक कुछ मिनट पहले लान मालिक के द्वारा लान का पूरा भाड़ा लिया गया था। सलीम ने बताया कि लान की बुकिंग 60 हज़ार रुपयों में किया गया था।
क्या कहना है लान मालिक दिलीप कुशवाहा का
कुशवाहा अतिथि भवन के मालिक दिलीप कुशवाहा का इस घटना के सम्बन्ध में कहना है कि एक एक्टिवा स्कूटर सड़क पर खडी थी जिसके वजह से उसकी अपनी कार नही निकल पा रही थी। उसने स्कूटर मालिक युवक से गाडी हटाने को कहा जिस पर युवक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिसका विरोध उसके छोटे भाई विक्की कुशवाहा ने किया। इसके बाद बात बढ़ी और उस युवक के तरफ से कुछ लोग आ गए और गमछे में कुछ बांध कर मुझको मारा जिससे मेरे सर सर चोट आ गई। दिलीप कुशवाहा ने लान के अन्दर किसी प्रकार के मारपीट की घटना से इनकार किया है।
बहार से गेट बंद कर दिया गया था
कुछ प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो घटना के बाद मैरेज लान का गेट बाहर से बंद कर दिया गया था। मौके पर पहुचे थाना प्रभारी ने लान को खाली करवाया और सभी को सुरक्षित उनके घरो को रवाना किया। इस सम्बन्ध में शादी समारोह के आयोजनकर्ता सलीम का आरोप है कि लान मालिक के गुंडों के द्वारा लूट पाट मारपीट के बाद गेट को बाहर से बंद करके हम सबको बंधक बना लिया गया था। पुलिस ने आने के बाद गेट खोला है।
क्या कहते है जन प्रतिनिधि
घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुचे क्षेत्रीय पार्षद पति क्रमशः साजिद अंसारी और मुमताज़ खान ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुवे न्यायसंगत कार्यवाही की मांग प्रशासन से किया है। घटना की भर्त्सना करते हुवे पार्षद पति मुमताज़ खान ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जाँच होना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस तरह किसी की इज्ज़त से खेलने का अधिकार किसी को नहीं है। बेटी की शादी में अनजान लोग भी बेटी के पिता के साथ उसके सहयोग हेतु खड़े हो जाते है। इस प्रकार की घटना समाज पर एक कलंक है इसकी निष्पक्ष जाँच होना चाहिए
वही पार्षद पति साजिद अंसारी ने कहाकि घटना की जितनी कड़ी आलोचना किया जाए वह कम है। पुलिस प्रशासन से हम मांग करते है कि घटना की निष्पक्ष जाँच करवा कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जाए ताकि इस प्रकार की घटना करके कोई फिर शहर का माहोल ख़राब करने का प्रयास न करे। ये शहर की फिजा ख़राब करने का एक गन्दा प्रयास है। हम प्रशासन से मांग करते है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करे।
क्या कहते है अधिकारी
घटना के सम्बन्ध में हमसे बात करते हुवे पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया कि घटना से सम्बंधित सभी आस पास के भी सीसीटीवी फुटेज इकठ्ठा किया जा रहा है। इस फुटेज के आधार पर हम दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करेगे।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष के तरफ से लिखित तहरीर नही दिली है। घटना के बाद शादी के आयोजन कर्ता अपने सामनो सहित अपने आवास पर जाकर अपनी बेटियों का निकाह करवाने को मजबूर हुवे। सलीम के दोनों बेटियों का निकाह आलमपुरा के एक कटरे में हुवा है और बिदाई की तैयारी चल रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…