तारिक आज़मी
वाराणसी। लम्बे समय के बाद वाराणसी पुलिस की पिस्तौल से गोलिया चली। इस गोलीबारी में कैंटोनमेंट स्थित जेएचवी माल के अन्दर बीते 31 अक्टूबर को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी ऋषभ सिंह रिशु से गुरुवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान बाइक सवार ऋषभ का साथी भाग निकला। पुलिस की गोली ऋषभ के पैर में लगी है। एनकाउंटर में क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मौर्या भी जख्मी हुए हैं। इलाज के लिए जख्मी सिपाही को मलदहिया स्थित निजी चिकित्सालय व ऋषभ को पं. दीनदयाल अस्पताल में पहुंचाया गया है।
पिस्टल और बाइक बरामद
एनकाउंटर के दौरान पुलिस को पैशन प्रो बाइक और ऋषभ के पास मौजूद पिस्टल मिली है। मुठभेड़ की जानकारी होने पर एसपी सिटी, एसपीआरए, एसपी क्राइम सीओ कैंट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर को जेएचवी मॉल में हुए गोलीकांड के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 2 लोग घायल हुए थे। अब तक इस मामले में 3 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीनों में से एक की गिरफ्तारी बिहार में हुई है। बिहार में पकड़े गए बदमाश को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर बनारस लाने के का प्रयास कर रही है। ऋषभ की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी इसी बीच उसका सामना पुलिस से हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…