अनुपम राज
वाराणसी शहर के आदमपुर थान क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने कज्जाकपुरा निवासी एक युवक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। इस समबन्ध में इन्स्पेक्टर आदमपुर राजीव सिंह ने बताया कि बुधवार को पेशे से अधिवक्ता आयुष चंद्र ने एक तहरीर दी है। इस तहरीर में उन्होंने लिखा है कि कज्जाकपुरा निवासी कमाली नामक युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है, जिससे कई लोगों आहत हुए हैं।
इस तहरीर पर कमाली नामक युवक पर आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि वाराणसी में पिछले कई महीनो में इस तरह के मुकदमों की बाढ़ सी आ गयी है। इसके पहले भी जनपद के अलग अलग थानों में इस तरह के मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…