प्रदीप दुबे “विक्की”
औराई महराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के बनौली ग्राम सभा के तीन बच्चो को अगवा करने की भरपूर कोशिश गई।बनौली गांव के तीन बच्चे राघव मिश्र(14) पुत्र प्रमोद मिश्र, आशुतोष मिश्र(10), व आयुष मिश्र(10) पुत्र राकेश मिश्र, को शिव शक्ति कान्वेंट स्कुल महराजगंज परानापुर जाते समय सुबह लगभग 8:00 बजे रास्ते मे कुछ अज्ञात लोगो द्वारा अगवा करने की कोशिश की गई।
परिवार जनो की माने तो बच्चे सुबह 8:00 बजे घर से स्कुल को निकले लेकिन स्कूल पहुँच नही पाये। बच्चो के पिता लंच के समय बच्चो को लंच देने गये लेकिन बच्चो को स्कूल मे न देखकर परिवार जनो मे अफरा तफरी मच गई। काफी खोजबीन करने के बाद बच्चे रास्ते मे अरहर की खेत मे मिले।
बच्चो का मुँह हाथ पैर बंधा पाया गया। बच्चो को कोतवाली औराई थाना ले जाकर FIR दर्ज कराया गया और कार्यवाही करने की मांग की गई। परिवारजनो का कहना है कि रास्ते मे कुछ अज्ञात जुआड़ीओं द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद चारो तरफ बच्चो मे परिवार जनन मे डर का माहोल बना हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…