Categories: CrimeKanpur

वह निकला था मोर्निंग वाक पर, मिली उसकी लाश, पुलिस जुटी जाँच में

मोहम्मद सुफ़ियान खान

उन्नाव। त्रिभुवंपुरा में आज एक लाश मिलने से हडकंप मच गया। लाश मिलने की सुचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दिया और शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। इस दौरान लाश की पहचान अमृतलाल निवासी रजवाखेड़ा के रूप में हुई।घटना की सुचना मृतक के परिजनों को प्रदान किया गया। मौके पर पहुचे मृतक के परिजनों का लाश देख रो रो कर बुरा हाल हो गया।

मृतक की पुत्री कोमल के अनुसार उनके पिता अमृतलाल सुबह मार्निग वाक पर निकले थे। वही पुलिस का मानना है की माँर्निंग वॉक पर त्रिभुवन खेड़ा तालाब की पुलिया के ऊपर से संदिग्ध हालत में गिरने से उनकी मौत हो गई। अमृतलाल की उम्र लगभग 55 साल के आसपास बताई जा रही हैं। घटना लखनऊ कानपुर हाईवे के पास की हैं। पुलिस घटना की जाँच में जुटी है और लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्त्मार्टम हेतु भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts