Categories: Crime

बिजनौर के नहटौर मे है अम्बाला पुलिस को धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश

नौशाद असांरी

नहटौर। अम्बाला में पार्टनर के साथ धोखाधड़ी करके भागे दो भाइयों की तलाश में अम्बाला पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ उनके कई ठिकानों पर छापामारी की। लेकिन दोनों भाइयों का पता नहीं चल सका। जिस पर अम्बाला पुलिस बैरंग लौट गई।

अम्बाला पुलिस के अनुसार मौहल्ला नौधा माहिगीर मस्जिद के पास रहने वाले मुजफ्फर व उसका भाई शरीफ पुत्रगण अहमद अम्बाला निवासी एक युवक के साथ पार्टनरशिप में डेकोरेशन का कार्य करते थे। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व दोनों भाई डेकोरेशन का सारा सामान बेचकर फरार हो गए। काफी तलाशने पर भी उनका पता नहीं चल सका। जिस पर उनके पार्टनर ने दोनों भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिनकी तलाश में उनके नगर स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई लेकिन दोनों का पता नहीं लग सका। उधर सूत्रों का कहना है कि दोनों भाई आजकल देहरादून में रह रहे हैं। अम्बाला पुलिस भी उनकी तलाश में देहरादून रवाना हो गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts