नौशाद असांरी
नहटौर। बाइक द्वारा घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दुखद मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की देर शाम ग्राम हरपुर निवासी चेतराम सैनी का 22 वर्षीय पुत्र मोनू सैनी अपनी बाइक द्वारा नहटौर से अपने घर जा रहा था। जब वह नहटौर झालू मार्ग स्थित ग्राम नारायणपुर के निकट पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोनू के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई घनश्याम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…