Categories: National

रामलला हम आयेंगे मंदिर यही बनायेंगे-शिव सेना

रॉबिन कपूर

फर्रुखाबाद: राम मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा के बाद अब शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन टटोलने के लिये पूरे जोश खरोश के साथ अयोध्या पहुंच रहे है। पार्टी ने इसके लिए पुरजोर तैयारियां भी की है|जनपद फर्रुखाबाद से भी तकरीबन आठ सौ शिव सेनिकों का जमावड़ा अयोध्या पहुंच चुका है। जनपद से शिवसेना कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष आनन्द विक्रम के नेतृत्व में अयोध्या पंहुच गये है।

उद्धव ठाकरे भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या से राम मंदिर निर्माण का आगाज करने के साथ साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी अपना शंखनाद कर सकते है। अपने तय कार्यक्रम के तहत पहले वो अयोध्या में पुजारियों और साधु-संतों के साथ बैठक करेंगे। शिव सेना और कई हिंदू वादी संगठन के साथ आने से अयोध्या में स्थिति तनाव पूर्ण होने लगी है। विपक्षी दलों के राम जन्म भूमि पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिये सेना तैनात करने की भी मांग की है।

अयोध्या के लिये रवाना होने के पहले फर्रूखाबाद शिव सेना के जिला अध्यक्ष आनंद विक्रम सिंह परमार ने बताया की जिले से तकरीबन आठ सौ शिव सैनिक अयोध्या जा रहे है। प्रभु राम की कृपा से अब राम मंदिर का निर्माण कार्य भी जल्दी शुरू होगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts