संजय ठाकुर
गाजीपुर. ट्रेन लेट होने से गुस्साये यात्रियों ने पहले स्टेशन को खूब जमकर तोडा, फिर इस तोड़फोड़ की जानकारी ग्रामीणों को होने पर ग्रामीणों ने जमकर यात्रियों को तोडा। सुनने में घटना हास्यप्रद लग सकती है मगर यह सत्य है। वाराणसी-गाजीपुर रेल मार्ग पर औड़िहार रेलवे जंक्शन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास गुरुवार की देर शाम विद्युत लाइन का तार क्षतिग्रस्त होने से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित वाराणसी सिटी-बलिया मेमू पैसेंजर ट्रेन लगभग तीन घंटे खड़ी रही। ट्रेन के मुख्य ट्रैक पर जंक्शन के पूर्व खड़ा होने से कई मेल और पैसेंजर ट्रेनों का आवागमना बाधित रहा। इस बीच औड़िहार, माहपुर, सादात रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने जगह-जगह हंगामा व तोड़फोड़ किया।
स्टेशन अधीक्षक औड़िहार की सूचना पर वाराणसी से आई जांच दल और इंजीनियरों की टीम ने खराबी दूर कर रात्रि 8:43 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू किया। उधर, भटनी से वाराणसी जा रही सवारी गाड़ी 55123 माहपुर रेलवे स्टेशन पर देर तक खड़ी होने से गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा सामानों को फेंक दिया।इतने पर भी जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो यात्रियों ने स्टेशन परिसर में लगे बोर्ड एवं होर्डिग भी तोड़ डाले। घटना की जानकारी जब पास के लोगों को हुई उन्होंने तोड़फोड़ करने वाले यात्रियों की जमकर धुनाई की। स्टेशन मास्टर की सूचना पर सैदपुर कोतवाली और सादात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…