अनुपम राज
वाराणसी. बेटी बचाओ बेटी पढाओ का लाख अभियान सरकार चला ले, जितनी भी जागरूकता रैली निकल जाए मगर आज भी बेटिया सुरक्षित नही है और समाज के गिद्ध उनके ऊपर अपनी गन्दी नज़र रखे रहते है। मामला वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत डाफी बाईपास स्थित होटल न्यू मुलाकात का है जहा के एक कमरे में स्नातक की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर शुक्रवार की रात मंडुवाडीह क्षेत्र निवासी अश्विनी कुमार त्रिपाठी और दीपक पटेल के खिलाफ लंका थाने में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के अनुसार उसे बहला फुसलाकर अश्विनी और दीपक डाफी बाईपास स्थित होटल न्यू मुलाकात होटल में ले गए और वहां के एक कमरे में दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई तो वे उसे लेकर लंका थाने पहुंचे। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल मुआयना के लिए भेज कर दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम लगा दी गई है। होटल संचालक के खिलाफ भी इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…