रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : विद्युत उपखण्ड घोसी तृतीय अंतर्गत घोसी नगर के कई स्थानों पर अवरअभियंता पृथ्वीनाथ ने विद्युत चोरी रोकने एवं राजस्व की वसूली करने का अभियान चलाया। जिसमें पांच लोगों को पूर्व में बिजली बकाया होने के कारण कनेक्शन काटने पर भी बगैर बिल की अदायगी किये या किसी अधिकारी के आदेश के ही पुनः कनेक्शन जोड़ कर चलाते पाये गये। जिनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा करने हेतु घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दिया है।
अवर अभियंता पृथ्वीनाथ ने घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित बरनवाल सदन में अवनीस कुमार पुत्र शंभूनाथ एवं दूधनाथ चौहान पुत्र रामाधार चौहान, डाक बंगला मोड़ के पास के पास दशरथ मिस्त्री पुत्र जामुना, सिनेमाहाल के पास अजय कुमार पुत्र सूर्यनाथ, लालचंद यादव पुत्र रामबदन आदि का पूर्व में बिजली बकाये के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। जिसको सभी लोगों ने बगैर बिल की अदायगी किये ही अपने कनेक्शन जोड़ लिये थे। जिसको चेकिंग के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिये गये। जिसके सम्बन्ध में अवर अभियंता पृथ्वीनाथ ने घोसी कोतवाली पुलिस को मुकदमा लिखने हेतु लिखित तहरीर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…