Categories: MauUP

बिजली के शार्टसर्किट से छिटकी चिंगारी, धान जल कर हो गया राख

बापूनन्द मिश्रा

मऊ : रतनपूरा विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत बकराबाद में बिजली के तार की चिंगारी से खलिहान में रखा 320 बोझ धान की फसल जलकर खाक हो गया।

बकराबाद निवासी गोरख चौहान पुत्र स्व बनारसी चौहान का पांच बीघा का धान बोझा बांधकर रखा हुआ था। कुछ धान पीटा हुआ था। वह भी आग के चपेट में आ गया।सूचना पाकर बुधवार की सुबह क्षेत्र का लेखपाल आकर नुकसान का जायजा कर उसका लेखा-जोखा कर तहसीलदार को रिपोर्ट कर भेज दिया है।

pnn24.in

Recent Posts