फारुख हुसैन
निघासन-खीरी। कस्बे में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन यज्ञ स्थल से कलश यात्रा बड़ी धूमधाम से से निकाली गई।इस यात्रा को सांसद पुत्र आशीष मिश्रा मोनू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने पगयात्रा कर कलश यात्रा को सफल बनाने के अग्रणी रहे।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से सरयू नदी तक धूमधाम से निकाली गई, गायत्री मंत्रो के साथ नदी तट पर पहुँच कर महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने अपने अपने कलशों में जल भरकर शाम को यज्ञ स्थल पर पुनः पहुंचकर कलश की स्थापना की है।
तदोपरांत प्रवचन पंडाल में बैठ कर प्रवचन सुने। करीब एक घण्टा चले प्रवचन के बाद एक माह पूर्व गांव गांव वितरित किये गए ग्यारह हजार कलशों के साथ एकत्र हुए महिलाओं ने कलश सर पर रख कर पैदल यात्रा शुरू की।यात्रा को सांसद पुत्र आशीष मिश्रा मोनू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
यात्रा में करीब बीस हजार से अधिक महिलाओं सहित गायत्री परिवार के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यज्ञ स्थल से तकरीबन चार किमी का सफर तय कर सरयू नदी के मोटे बाबा स्थान नामक घाट पर पहुँच कर सभी ने सरयू नदी के पवित्र जल को अपने अपने कलशों मे भरा और उसके उपरांत पुनः वापस लौट कर यज्ञ परिषर में कलश को स्थापित किया। कलश स्थापना के साथ ही गायत्री मंत्र का भी जप करके पंडाल में ही चल रहे भण्डारे में भंडारा ग्रहण कर व्रत खोला।
इसके अलावा यात्रा आरम्भ के समय उपस्थित रहे कोतवाली निरीक्षक सजंय कुमार त्यागी ने यात्रा की मंगल कामना करते हुए रवाना किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…