फारुख हुसैन
मैगलगंज खीरी. डीएससीएल अजवापुर की गन्ना आपूर्ति हरियाँवा स्थानांतरित किये जाने की समस्या को लेकर भाकियू लोकतांत्रिक के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू ने सैकड़ो किसानों के साथ महोली गन्ना समिति प्रांगड़ में बैठक की।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर हरियाँवा मिल गेट स्थानांतरित किये गए महोली क्षेत्र के किसानों की आपूर्ति अजवापुर वापस कराया जाएगा। खखरा क्रय केंद्र से छह गांवों की गन्ना सप्लाई अन्य सेंटरों पर किये जाने की समस्या पर आस्वस्त किया कि या तो इन गांवों के नजदीक नया सेंटर खोला जाएगा या इन गांवों को खखरा सेंटर पर पुनः वापस किया जाएगा।पुराना गन्ना भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र कराए जाने का आश्वासन भी दिया।
अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद श्यामू शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों में इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष सीतापुर श्याम मिश्रा, गन्ना समिति महोली अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री संजीव शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष हरिहर मास्टर, ब्लाक अध्यक्ष महोली विश्वपाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री, किसान नेता बलजीत कौर समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…