फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी में नेशनल हाईवे पर चलती वैन अचानक आग का गोला बन गई. वैन में आग लगने से आस-पड़ोस में अफरातफरी मच गई. हादसा पसगवां कोतवाली क्षेत्र के उचौलिया बाजार का है. फिलहाल चालक सुरक्षित है. वहीं वैन पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी है.नेशनल हाईवे 24 पर एक मारुति वैन सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रही थी. जैसे ही वैन उचौलिया मार्केट में पहुंची, वैन में अचानक आग लग गई. इसके बाद जैसे-तैसे ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई. वहीं वैन में आग लगने से मार्केट मे अफरातफरी मच गई.
ड्राइवर ने पारा करावा से शाहजहांपुर जा रहा था. इसी दौरान उसको गाड़ी मे कुछ खराबी मालूम हुई. जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी, गाड़ी में आग लग गई. गाड़ी गैस से चल रही थी. फिलहाल चालक गुरवंत सिंह सुरक्षित बच गया और वैन जलकर राख हो गई.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…