विधायक ने करवाया गरीब के कुल्हे का आपरेशन, खुद उठाया पूरा खर्चा
पलिया कलां खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी ने एक गरीब फरियादी के कूल्हे का आपरेशन अपनी मौजूदगी में कराया और पूरा खर्चा वहन किया है। साथ ही ऑपरेशन के पूरे समय वह असपताल में मौजूद रहे।पलिया शहर के मोहल्ला पठान प्रथम निवासी अशोक शर्मा (50) को कमर में चोट लग जाने से कूल्हा टूट गया था। जब उसने डॉक्टरों को दिखाया तो डॉक्टरों ने आपरेशन के लिए चालिस हजार का खर्चा बताया।
मां दुर्गा के विशाल जागरण में कलाकारों ने बांधा समा
पलिया कलां (लखीमपुर): नगर के मुहल्ला टेहरा शहरी में मां दुर्गा के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति गीत पेश करके समां बांध दिया। देर रात शुरू हुआ जागरण सुबह समाप्त हुआ। इस दौरान सजीव झांकियों का मंचन भी किया गया। मुहल्ला टेहरा शहरी में आयोजित दुर्गा जागरण में पूजन अर्चन कर माता रानी की ज्योति प्रज्वलित की गई। इसके बाद जागरण का शुभारंभ हुआ। जागरण में माता रानी के सुंदर-सुंदर भजनों के साथ प्रिंस ग्रुप की झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। श्रोता देर रात तक झांकियों के सजीव मंचन का आनंद लेते रहे। फू लों की होली भी राधा-कृष्ण ने खेली जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान जागरण में समाजसेवी आलोक मिश्रा भइया, कल्याण जी अग्रवाल, अनिल मिश्रा, मनोज बाथम, वीरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। सुबह प्रसाद वितरण के बाद जागरण का समापन किया गया।
सरदार पटेल की जयंती पर ली गई एकता व अखण्डता की शपथ
पलिया कलां: लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने एकता व अखण्डता की शपथ ली। पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन की मौजूदगी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी आरके भार्गव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये बताया कि लौह पुरूष पटेल जी का जीवन देश को समर्पित रहा है। उन्होने स्वतंत्रता संग्राम में तो सक्रिय भूमिका निभायी ही है साथ ही देश की एकता व अखण्डता के लिये उनके योगदान को कभी भी विस्मृत नही किया जा सकता।
पालिका अध्यक्ष ने देश के एकता के लिए किये गये उनके प्रयासों को मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पालिका के वरिष्ठ लिपिक विजय मिश्र ने बताया कि जिस समय पटेल जी देश के गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री थे। उस समय देश में बिखराव था, लगभग 512 रियासते थी, जिनमें आपस में ही मदभेद थे, पटेल जी ने उस समय सबको एक करने के लिये जो प्रयास किया उससे देश की एकता व अखण्डता को बल मिला। कार्यक्रम को लेखाकार शारदा प्रसाद, विजेन्द्र कुमार, मेलाराम, शिव सार्जन वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सभासदगण व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। उधर नगर के बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में भी सरदार वल्ला भाई पटेल की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य डीएल भार्गव ने छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यापकों ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में दुधवा मुख्यालय में डीडी महावीर कौजलगि के निर्देशन में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीडी ने मौजूद सभी कर्मचारियों को एकता व अखडंता की शपथ दिलाई। साथ ही गुजरात में तैयार विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। यहां आनंद कुमार, अशोक कुमार, विनय वर्मा, सद्दाम हुसैन, अरविंद कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। तहसील सभागार में एसडीएम एस सुधाकरन, तहसीलदार अनिल कुमार यादव, आरके चंद्रिका प्रसाद की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसडीएम के हाथों स्वेटर पाकर खिले बच्चों के चेहरे
पलिया कलां (लखीमपुर): विगत शिक्षा सत्र की असफलता को भुलाकर इस बार सर्दी के शुरूआती दौर में ही बच्चों को स्वेटर वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। पलिया ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बमनगर व पंजाबघाट के विद्यालयों से स्वेटर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इन जगहों पर एसडीएम एस सुधाकरन भी पहुंचे और बीइओ ओंकार सिंह की मौजूदगी में उन्होंने स्वेटर का वितरण किया। प्राथमिक विद्यालय बमनगर व उच्च प्राथमिक विद्यालय पंजाब घाट में स्वेटर वितरण कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। एसडीएम ने एक एक कर कई बच्चों से सवाल भी किये जिनका बच्चों ने बेहतर ढग से जवाब दिया। इसके बाद बच्चों में स्वेटरों का वितरण किया गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मित्रो की दर्दनाक मौत
पलिया भीरा मार्ग के मटेहिया के पास हुआ हादसा, मोर्निंग वाक को निकले थे दोनो युवक,
पलिया कलां-खीरी।भीरा ÷ सुबह सुबह भीरा-पलिया हाइवे पर टहलने निकले दो लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जोरदार थी,कि मौके पर दोनो की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहिया निवासी 45 वर्षीय कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र प्रभु गुप्ता अपने 42 वर्षीय साथी ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता के साथ घर से प्रातःकाल मोर्निंग वाक के लिए निकले थे।
बताया जा रहा है दोनो मित्र सुबह 6 बजे टहलते हुए अपने खेत जा रहे थे। इसी बीच दोनो साथी भीरा- पलिया राजमार्ग के मटेहिया मोड़ के पहुचे ही थे। वही दूसरी तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनो साथियों को को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में दोनों साथियो की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची भीरा पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्ट-मार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। म्रतक के परिवार में चार लड़किया थी, जिनकी शादी हो चुकी है म्रतक के दोनों परिवारो में कमाने वाला इनके अलावा अन्य कोई नही है जो अपने अपने परिवारो को मजदूरी कर जीवन यापन व्यतीत करते थे। दोनो मित्रो की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। दोनो की मौत से गाँव मे मातम का माहौल व्याप्त है।
दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
बिजुआ। बताया जा रहा है म्रतक कमलेश और ओमप्रकाश बचपन से ही गहरे मित्र थे,जो प्रतिदिन मोर्निंग वाक करते हुए अपने खेत जाए करते थे। इसी तरह आज भी दोनो मित्र सुबह अपने खेत जा रहे जो सुबह 6 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार बन गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
39वी वाहिनी गदनिया में मनाया जा रहा सतर्कता सप्ताह
पलिया कलां खीरी. वाहिनी मुख्यालय में गदानिया में तथा भारत नेपाल सीमा पर स्थित एस एस बी सीमा चौकियों में सभी जवानों ने सतर्कता की शपथ ली। वाहिनी मुख्यालय में श्री संजीव कुमार उप कमांडेंट ने सभी उपस्थित जवानों और अधिकारियो को सतर्कता की शपथ दिलाई गयी और एस एस बी की सीमा चौकियों में सीमा चौकी प्रभारियों के द्वारा शपथ दिलाई गयी।
दूसरी और 39वी वहिंनी के उप कमांडेंट संजीव कुमार के द्वारा गोल्डन फ्लावर स्कूल के सभी बच्चों को भी सतर्कता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को शपथ दिलाई और साथ ही सभी बच्चो को सतर्कता दिवस के बारे में विस्तार से बताया। साथ बच्चो को जीवन में अच्छे काम समाज में फैली बुराइयों के प्रति सजग रहकर तथा उनका विरोध करके भी देश सेवा करने के महत्व को बताया। इस अवसर गोल्डन फ्लावर स्कुल की प्रबंध निदेशक श्रीमती हरदीप कौर ने भी बच्चों को सतर्कता दिवस के महत्व को बताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…