शाहरुख खान
लखनऊ। यासिराना चंगेजी का एक बहुत उम्दा शेर है कि “शिद्दते लखनऊ हाय तौबा, फिर वही मैं वही अमीनाबाद” आज वही अमीनाबाद जो शाम-ए-अवध का कभी एक मरकज़ हुआ करता था बिजली विभाग की लापरवाही से जारोकतार रोता दिखाई पड़ेगा। एक तरफ समय समय पर बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर बैठते हैं। उनकी विभिन्न मांगे होती हैं कि उनका वेतन बढ़ाया जाए, नियमित किया जाए, विभिन्न प्रकार के भत्ते दिये जाये । वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतते नजर आते हैं इसका एक प्रमुख उदाहरण हजरतगंज के जीपीओ के पास लगे बिजली के खम्बे में देखने को मिला है।
यहां सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि जीपीओ के सामने से कई आला आधिकारी गुजरते रहते हैं क्या कभी किसी अधिकारी की नजर इसपर नहीं गयी ! अगर गयी तो उसपर एक्सन क्यों नहीं लिया। यह बॉक्स जमीन से महज चार फिट की ऊंचाई पर है। ऐसे में इस बात की सम्भावना बनी रहती है कि बच्चें खेल खेल में बॉक्स के अन्दर के तारों को छू ना लें। और कोई अप्रिय घटना ना घटित हो जाये। अब देखने वाली बात यह होगी कि सालों से चली आ रही बिजली विभाग की लापरवाही कब खत्म होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…