Categories: MauUP

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक भीमपुरा कस्बे में संजय सिंह के आवास पर आहूत की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष और दूसरे तहसील इकाईयों के प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस बैठक में सर्व सम्मत से राजू राय को संगठन के बेल्थरारोड तहसील इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाअध्यक्ष ने तहसील इकाई को संगठन की जिम्मेदारियों को समझाया। साथ निष्पक्ष भावना से एक जुट होने का आहवाहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, विद्याभूषण मिश्र, बाबूनन्दन मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, मनोज सिंह, संजीव, मुकेश यादव, प्रमोद कुमार, अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts