फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। कोतवाली पलिया के ग्राम श्रीनगर निवासी रामदयाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपने आवासीय भूमि पर कब्जा करने के उद्देशय से घर में जमकर तोड़फोड़ करने और जान माल से खतरा बताने का आरोप लगाया है जिसकी तहरीर उसने पलिया कोतवाली में देकर कार्यवाही की मांग की है।
तहरीर में जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रार्थी रामदयाल के घर बीते दिन उसकी गैर मौजूदगी में गांव के ही सुभाष उर्फ पप्पू पुत्र पन्नालाल,दुलारे पुत्र परमहंस,साधू पुत्र जगदम्बा सहित अन्य लोग उसके घर में जबरन घुस आये और उसके घर में लगे पेड़ नल सहित घर की अन्य घरेलू वस्तुए तोड़ने लगे ।वह जब अपने घर वापस आया तो उसे वहां सबकुछ बरबाद नजर आया और उसके घर में ही सभी लोग धारदार हथियार लिये हुए मौजूद थे उन्होने जब उसको देखा तो उसके सामने ही उसके पुत्र को वह लोग हत्या करने के इरादे ले जा रहे थे यह सब देखकर उसने तुरंत इसकी सूचना डायल हड्रेड को दी मौके पर पहुंची सिपाहियों ने उस समय विपक्षी गड़ो को शांत करवा दिया और कोई कार्यवाही नहीं करने की बात कही गयी है ।जिसके कारण उसने पलिया कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…