फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। सीतापुर में वकीलों के साथ हुए दुर्व्यवहार,फर्जी मुकदमों और रासुका जैसी गंभीर धाराओ को पंजीक्रत करने पर पलिया में भी अधिवक्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। जिसमें पलिया कलां में पुलिस प्रशासन के खिलाफ पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मेन रोड से तहसील तक लामबंद जुलूस निकालकर नारेबाजी किया.
सीतापुर पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया ।जिसमें उन्होने वकीलों पर होने वाली अनावश्यक कार्यवाही को रोकने की मांग की है और दोषी पुलिस अधिकारियों के प्रति कार्यवाही की मांग की है ।ज्ञात हो कि बीते दिनों सीतापुर में पुलिस और वकीलों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी जिसमें काफी ज्यादा बात बढ़ गयी जिसमें पुलिस के द्वारा वकीलों पर फर्जी मुकदमा ,और रासुका जैसी गंभीर धाराये लगाकर कार्यवाही की गयी जिसमें दो वकीलों को गिरफ्तार भी किया गया जिसके चलते शुक्रवार को पलिया बार ऐशोसियन के बैनर तले अध्यक्ष जीवन प्रकाश मनौरा ऐडवोकेट और मंत्री शैलेन्द्र सिंह के नेत्रत्व मे सभी वकीलों ने जुलूस निकाला और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित एक ज्ञापन पलिया उपजिलाधिकारी सुन्नदू सुधाकरण को सौपा
जिसमें उन्होने वकीलों पर होने वाले मुकदमों को वापिस लेने और दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है और ऐसा न करने पर लगातार विरोध जारी करने की बात कही है। इस मौके पर ऐडवोकेट राजेन्द्र कुमार राठौर, अजीत सिंह,राहुल तिवारी सहित बहुत से वकील मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…