नौशाद असांरी
नहटौर। गृह क्लेश के चलते एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति, सास-ससुर, जेठ जेठानी सहित पांच के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम सिजोला निवासी छोटे सिंह ने अपनी पुत्री काजल का विवाह करीब 2 साल पूर्व थानाक्षेत्र के ही गांव बच्चावाला निवासी अमरसिंह के पुत्र कमल उर्फ राहुल के साथ किया था। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। लेकिन काजल का पति कमल व उसके परिवार वाले दहेज से खुश नहीं थे। वह आयेदिन काजल को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते रहते थे। जिसके चलते कई बार आपसी मनमुटाव भी हुआ था।
आरोप है कि सोमवार की सायं काजल के पति कमल, सास लीलावती, ससुर अमरसिंह, जेठ संदीप व जेठानी ने काजल के गले मे रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…